टीकमगढ़। आयुक्त उच्च शिक्षा मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। हर घर तिरंगा के नोडल अधिकारी डॉ राम मनोहर अहिरवार ने बताया कि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ केसी जैन की अध्यक्षता में 15 अगस्त 2025 तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। सर्वप्रथम महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग में तिरंगा रंगोली, तिरंगा राखी निर्माण एवं तिरंगा पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें पहला स्थान तनु जैन बीएससी सेकंड ईयर, दूसरा स्थान कीर्ति कुशवाहा बीए सेकंड ईयर एवं तीसरा स्थान रोशनी कुशवाहा बीए सेकंड ईयर तथा काजुल अहिरवार बीएससी सेकंड ईयर संयुक्त और सांत्वना पुरस्कार गायत्री अहिरवार बीएससी सेकंड ईयर को दिया गया। इस गतिविधि के निर्णायक डॉ मुकेश अहिरवार, डॉ आस्था द्विवेदी और डॉ रजनी राय रही।
इसीक्रम में 11 अगस्त 2025 से 15 अगस्त 2025 तक के लिए हर घर तिरंगा का सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया, जिसमें अभी तक लगभग 500 से अधिक छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तिरंगा के साथ सेल्फी लेकर पंजीयन कर लिया है। साथ ही आज 12 अगस्त 2025 को महाविद्यालय के टैगोर भवन से ताल कोठी भवन तक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 200 से 300 छात्र छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। रैली समापन उपरांत महाविद्यालय प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा देश आजादी का 79 वां वर्ष मना रहा है, जिसके तहत सभी को अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाना है, घर को स्वच्छ रखना है एवं तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर पंजीयन कराकर फोटो अपलोड करना है। इसके उपरांत प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। इसी दौरान वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ इंद्रजीत जैन, डॉ एबी खरे, डॉ शशि प्रभा जैन एवं डॉ आईपीएस गहरवार ने भी रैली को प्रोत्साहित किया। रैली में डॉ विजय सिंह शाक्य, डॉ कौशलेश पाठक, सुमित बनर्जी, डॉ रूपेश लोहारिया, डॉ अखिलेश अहिरवार, डॉ मंजू कुशवाह, डॉ धनीराम अहिरवार, डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ सिद्घनाथ खजूरिया, डॉ संदीप चैरसिया, डॉ ज्योति पटेल, डॉ प्रतीक्षा चैबे, प्रशांत जैन, डॉ वीना गुप्त, डॉ दीपका स्वर्णकार, डॉ प्रियंका दांगी, स्तुति झा, डॉ तेज प्रताप तिवारी, अनिल झा, डॉ नरेंद्र तिवारी, डॉ राजकुमार ठाकुर, डॉ राम रतन, डॉ हरिचरण अहिरवार, डॉ हरिचंदी अहिरवार, राहुल ताम्रकार, डॉ धर्मदास, डॉ शरद पाराशर, राम सिंह, रजनी दुबे, फरहानाज, निपेंद्र कारपेंटर, राहुल सेन, सुनील चैरसिया, नितिन मिश्रा, रमेश अहिरवार, अनिरुद्ध, आमीन, भरत, कमलेश, अशोक, विक्रम, शिवेंद्र सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए आभार डॉ. मुकेश अहिरवार ने व्यक्त किया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

