टीकमगढ़ । शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा,हर घर स्वच्छता,स्वंतत्रता का उत्सव,स्वंच्छता के संग अभियान के अंतर्गत शासकीय वीरांगना अवंती बाई लोधी कन्या महाविद्यालय मे प्राचार्य डॉ श्रीमती प्रवीण झाम रासेयो अधिकारी के निर्देशन में हर घर तिरंगा की नोडल अधिकारी डॉ माधवी सालुंके के द्वारा रासेयो के स्वयंसेवको से महाविद्यालय परिसर की सफाई करवाई गई एवं इसके पश्चात हर घर तिरंगा पोर्टल पर छात्राओं के पंजीयन कराकर महाविद्यालय में हर घर तिरंगा का सेल्फी पाइन्ट बनाया गया । जहॉ पर छात्राओं अधिकारियों,कर्मचारियों ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अपना हर घर तिरंगा का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया । हर घर तिरंगा के अंतर्गत महाविद्यालय में अधिकारियों,कर्मचारियों एवं छात्राओं द्वारा हर घर तिरंगा रैली निकाली गई एवं सभी को हर घर तिरंगा के लिये प्रेरित किया । हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा पोस्टर निर्माण एवं राखी रंगोली की प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही है जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किये जायेगे । इस अवसर पर श्री राहुल कुमार चतुर्वेदी,ग्रंथपाल,डॉ हर्षवर्धन राहुल,डॉ रमा शंकर शुक्ल,डॉ आशा सुल्लेरे, खूबचन्द्र अहिरवार,कैलाश कुमार नामदेव,मनोज कुमार सेन, दाताराम बाल्मीक,दुष्यंत कुमार भास्कर एवं छात्रायें उपस्थिति रही।

