टीकमगढ़। शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के आदेशानुसार और मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल भदौरिया की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, एवं स्वच्छता के संग अभियान कार्यक्रम अंतर्गत नगर पालिका परिषद कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं ध्वज संहिता के पालन की सपथ दिलाई गई। साथ ही आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर एवं कार्यालय पर तिरंंगा लगाने एवं शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कार्यालय के सभी कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई गई।

