
इटारसी / प्राचीन मंदिर श्री हनुमान मंदिर रेलवे स्टेशन शहर इटारसी को शासन द्वारा विस्थापित किया जा रहा है। जिसका पुरजोर विरोध सभी हिन्दू संगठनों द्वारा किया जा रहा है। शासन द्वारा समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया गया है। मंदिर विस्थापित करने सभी हिन्दू संगठनों से लेकर जनहित में मंदिर विस्थापित हेतु चर्चा की गई है और सभी हिन्दू संगठनों से अनुमति लेकर मंदिर को विस्थापित किया जा रहा है। जबकि ना तो किसी भी हिन्दू संगठनों द्वारा अनुमति शासन को दी गई है कि मंदिर प्रांगण को हटाया जाए और ना ही शासन द्वारा किसी भी हिन्दू संगठन से अनुमति ली गई। मंदिर प्रांगण को लेकर आज अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश महामंत्री कन्हैयालाल रैकवार और जिला अध्यक्ष उदय मसानिया एवं नगर अध्यक्ष जितेंद्र मालवीय से आज चर्चा की गई, जिससे मंदिर प्रांगण को लेकर यह सामने आया है कि सभी हिंदू संगठनों द्वारा और अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा मंदिर को उक्त जगह से ना तो विस्थापित किया जाए और ना ही मंदिर में कुछ भी रूपरेखा बदली जाएगी। अगर शासन मंदिर के साथ कुछ भी करने की सोचेगा तो अखिल भारत हिंदू महासभा और सर्व हिंदू संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

