
नर्मदापुरम / अभियान के तहत महिला बाल विकास शहरी परियोजना के सेक्टर 01 वार्ड 01 से 09 तक के सभी वार्डों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा हितग्राही एवं वार्ड की महिलाओं को एकत्र कर रैली का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य स्वयंसेवा जागरूकता को बढ़ावा देना और भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। अभियान में महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती श्वेता पटवा मिश्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शहनाज, तस्लीम, अलका, शाहना आरती, पूर्णिमा, सरिता, फातिमा कल्पना एवं सभी आंगनवाड़ी सहायिकाएं और वार्ड की महिलाएं उपस्थित रही।

