नर्मदापुरम / स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत तिरंगा रैली का शुभारंभ आज बुधवार को प्रातः 10 बजे से पुलिस लाइन से किया गया। तिरंगा रैली के पूर्व में पुलिस ग्राउंड पर स्कूल की छात्राओं ने देश भक्ति गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किये। इसके बाद में तिरंगा यात्रा के प्रारंभ में कलेक्टर सोनिया मीणा एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरकरन सिंह ने अपने हाथों में भारत की आन, बान, शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को अपने हाथों में लेकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में चल रहे वाहनों के ऊपर रंगीन गुब्बारे लगे हुए थे जो कि तिरंगा यात्रा को शुभायमान बनाए हुए थे। तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से निकलकर मीनाक्षी चौक से होकर वापस पुलिस लाइन आई। तिरंगा यात्रा में स्कूल छात्रों के अलावा एनसीसी एवं पुलिस के जवान भी हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के उद्घोष के नारे लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा में कलेक्टर सोनिया मीणा, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरकरन सिंह, जिला पंचायत अधिकारी सोजान सिंह रावत, शहर कोतवाली थाना प्रभारी कंचन ठाकुर, देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722