
नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सहयोग से महाविद्यालय में 8 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं गतिविधियां आयोजित की जा रही है। नशा मुक्त भारत की पांचवी वर्षगॉठ के अवसर पर सीधा प्रसारण दिखाया गया एवं प्राचार्य द्वारा स्टाफ एवं छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गयी। इसी श्रृंखला में आज महाविद्यालय की छात्राएं एवं स्टाफ द्वारा तिरंगा रैली आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने हरी झंडी दिखा कर रैली की शुरूआत की। रैली बैंड के साथ निकाली गई, जिसमें छात्राओं द्वारा देश भक्ति नारे लगाये गये साथ ही राष्ट्र प्रेम देश भक्ति से संबंधित रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें 13 छात्राओं ने अपनी सहभागिता दी। जिसमें प्रथम प्रिया सोनी, द्वितीय दीपिका यादव एवं तृतीय मानवी चौरे रहीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय से डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, डॉ. हर्षा चचाने, डॉ. कंचन ठाकुर, डॉ धर्मेंद्र सिंह, डॉ. रफीक अली, डॉ. आकांक्षा चौधरी, शैलेंद्र तिवारी, डॉ. मनीष चंद्र चौधरी, आशीष सौहगोरा, डॉ. हेमंत चौधरी, डॉ. एकता गुप्ता, देवेंद्र सैनी, शुभम भद्रे, पूजा गोस्वामी एवं महाविद्यालयीन स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

