नर्मदापुरम / हमारा गांव संगठन केसला के निवासियों ने क्षेत्र संचालक (CCF) सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व जिला नर्मदापुरम एवं वन मंडल अधिकारी जिला नर्मदापुरम (सामान्य) कों रिहायसी क्षेत्र में घुस आये वन्य प्राणी तेंदुआ को पकड़ने हेतु एक ज्ञापन दिया। जिसमें उल्लेख किया कि पिछले 5-6 दिनों से ग्राम पोडार, हिरणचापड़ा, नया मल्लूपुरा, गेंदाकाबड़, कास्दा खुर्द, खखरापुरा, सहेली आदि ग्रामो में जंगली तेंदुआ का आतंक है। ग्राम पोडार के एक आदिवासी किसान की दो बकरी ग्राम हिरणचापड़ा से 10-12 मुर्गा मुर्गी एक पालतू श्वान का शिकार किया गया एवं कई बार ग्रामवासियों का आमना सामना भी हुआ है। जिससे समस्त ग्रामवासियों में डर एवं देहसत का माहौल है। इस दहशत के माहौल से ग्रामीण जन अपने खेतो की रखवाली के लिए व अपने पालतू पशुओ को चराने के लिए नहीं जा रहे है और जंगली जानवर ग्रामवासियों के घर में घुस रहे है और व्यक्ति छोटे बच्चे के साथ कोई अनहोनी न हो इसका डर है, इसलिये ग्रामीण जन डर के मरे सो भी नहीं पा रहे है। अतः वन्य प्राणी तेंदुआ को उपरोक्त ग्रामों से तत्काल पकड़ा जाये । अन्यथा आक्रोशित ग्रामीण जन मजबूर होकर नेशनल हाईवे 46 में चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। संगठन के दुर्गेश धुर्वे ने बताया कि SDO मनीष वर्मा से फ़ोन से चर्चा करके डिप्टी रेंजर राजेश उईके को ज्ञापन देकर इस आश्वासन पर सहमति बनी कि 2 दिवस के अंदर तेंदुआ को रेस्क्यू करेंगे। एक टीम फारेस्ट की गाँव की निगरानी करेंगे। पालतू पशुओं का हरजाना फारेस्ट विभाग भरेगा। उच्च अधिकारी से बात नहीं कराई जिससे हमें नाराज़गी रही।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

