टीकमगढ़। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 हर्षाेल्लास के साथ मनाने के लिये मुख्य समारोह की तैयारियों के क्रम में आज पुलिस लाईन ग्राउंड में परेड की फाइनल रिहर्सल की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अपर कलेक्टर श्री पीएस चैहान के साथ परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात फुलड्रेस में जवानों द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय टीकमगढ़ में 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह कार्यक्रम स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड पर प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे।

