
नर्मदापुरम / हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत वुधवार को शासकीय ई एफ ए एस एन जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी छात्रों के द्वारा नगर के विभिन्न मार्गो से हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा रैली निकाल कर एकता का संदेश दिया। इस रैली में संस्था के एनसीसी कैडेट्स, स्काउट, रेडक्रॉस के छात्र संस्था के प्राचार्य के प्राचार्य संदीप शुक्ल, एनसीसी अधिकारी फर्स्ट आफिसर जय कुमार वर्मा, शैलेन्द्र तोमर, आशुतोष मुदगल एस एन चौरे एवं अन्य समस्त शाला शिक्षक भी उपस्थित रहे।

