नर्मदापुरम / स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा लहराये इस हेतु गुजराती बाज खेडावाल ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं से मिलकर अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने का निवदेन किया। इस दौरान समाज के राजकुमार तिवारी, सौरभ तिवारी, अशोक दुबे ने अधिवक्ता के के थापक, प्रदीप मिश्रा, अनिल गौर, सुरेन्द्र सिंह आदि को प्रतीक स्वरुप तिरंगा भेंटकर घर घर तिरंगा लहराने की बात कही।