
नर्मदापुरम / जिला हमेशा से कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन में किसी न किसी योजनाओं और कार्यक्रमों में जिले का नाम रोशन कर रहा है इसी तारतम्य में संजय गांधी युवा नेत्तृत्व एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान पचमढ़ी के तत्वाधान में पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 विमोचन कार्यक्रम एवं 2.0 पर डेटा प्रविष्टि हेतु ज़िला पंचायत सभा कक्ष नर्मदापुरम में समस्त लाइन विभागों के सूचकांक की जानकारी पोर्टल पर प्रविष्टि दर्ज कराने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमति राधाबाई सुधीर पटेल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत एवं जिला पंचायत सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया कार्यक्रम के दौर सभी अतिथियों का फुलगुच्छ से स्वागत किया गया एवं परियोजना अधिकारी शैलेष उके द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई और कार्यक्रम में सभी 20 ग्रामपंचायतों के किये गए कार्यों की जानकारी दी गई एवं सभी ग्रामपंचायतों के सरपंच सचिव एवं गई आर एस द्वारा अपने अपने ग्रामपंचायतों में हुए कार्यो को बताया गया । श्रीमति राधाबाई सुधीर पटेल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत ज़िला पंचायत द्वारा PAI 1.0 विमोचन कार्यक्रम में 20 ग्राम पंचायतों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण करके समस्त विभागों के प्रमुखों को PAI2.0 के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई । संस्थान SGI पचमढ़ी से श्रीमती नीतू महोविया प्रशिक्षण प्रभारी एवं मास्टर ट्रेनर श्रीमती चारुमति बंजारे, ट्विंकल बंजारे ज़िला पंचायत द्वारा प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण पर चर्चा के उपरांत, PAI 2.0 पोर्टल पर प्रविष्टि हेतु विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उक्त प्रशिक्षण में समस्त लाईन विभागों से डाटा प्राप्त करने के उपरांत पोर्टल पर प्रविष्टि की जाएगी। जिससे ज़िले की पंचायतों द्वारा किया गया विकास कार्यो का मूल्यांकन किया जा सकेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि PAI 2.0 वर्ष 2023- 2024 के आंकड़े की प्रविष्टि किए जाने का अभियान चलेगा जिसमें समस्त पंचायतें भाग लेगी । कार्यक्रम के दौरान लाइन विभागों के कर्मचारी, समस्त जिला पंचायत अधिकारी/कर्मचारी, समस्त जनपद के ए.डी.ओ/ पी.सी.ओ, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के जिला कार्यक्रम प्रबंधक रविन्द्र शर्मा, ज़िला समन्वयक सौरभ शर्मा, ब्लॉक समन्वयक, डाटा एंट्री ऑपरेटर ने कार्यशाला में भाग लिया ।

