
नर्मदापुरम / पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” अभियान के अंतर्गत विविध गतिविधियां आयोजित की गई । इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर से श्री रंग कॉलोनी ग्राम बुधवारा तक जागरूकता रैली निकाली गई । रैली का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर प्रिंस जैन के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में विद्यार्थियों ने तिरंगा झंडा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाए और आम जनमानस को स्वच्छता एवं राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया। इसके साथ ही महाविद्यालय परिसर में रंगोली एवं विविध गतिविधियों के माध्यम से देश भक्ति और स्वच्छता के संदेश को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। जिसमें राष्ट्रीय ध्वज, स्वतंत्रता सेनानियों और स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित सुंदर रंगोलियां बनाई गई यह गतिविधियां विद्यार्थियों के बीच उत्साह एवं देशभक्ति की भावनाओं को प्रकट करती है । कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों एवं विद्यार्थी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापक गण, कर्मचारी एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

