
नर्मदापुरम / वुधवार को डॉक्टर मनीष वर्मा संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदापुरम द्वारा जनशिक्षा केंद्र मिसरौद के शासकीय उमावि डोलरिया, हाई स्कूल डुडुगांव एवम शासकीय उमावि मिसरौद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनशिक्षा केंद्र प्रभारी/संकुल प्राचार्य वीरेंद्र कोरी सहित पुरा स्टाफ उपस्थित रहा एवम शैक्षिणक कार्य कराते हुए मिला । जॉइंट डायरेक्टर ने प्राथमिक विभाग, माध्यमिक विभाग एवम हायर सेकेंडरी विभाग के प्रत्येक कक्षा कक्षो में जाकर बच्चो की शैक्षणिक गुणवत्ता की परख की।एवम प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही प्राचार्य से नामांकन , मैपिंग, प्रोफ़ाइल अपडेशन, गणवेश, साइकिल वितरण आदि के बारे में चर्चा की। इस उपरांत प्राचार्य वीरेंद्र कोरी ने उन्हें अवगत कराया कि हमारे जनशिक्षा केंद्र के अंतर्गत जितने भी प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल है। उन सभी में 100% मैपिंग 100% प्रोफ़ाइल अपडेशन, 100% गणवेश, 100% साइकिल वितरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। जॉइन्ट डायरेक्टर ने शैक्षिणिक कार्य करा रहे शिक्षको को बताया कि आप जो भी पढ़ा रहे है उसके बारे में बच्चो को पहले समझाइश अवश्य दें। करीब 1 घण्टा 30 मिनिट तक मिसरौद मे रुककर निरीक्षण करते रहे । इस दौरान प्राचार्य बीरेंद्र कोरी ने शाला भवन डिस्मेंटल होने से बच्चो की बैठक व्यवस्था में परेशानी की बात कही। इस पर संचालक ने 10 कमरे बनाने के लिए शासन को पत्र लिखने का आश्वासन दिया । उन्होंने ऑफिसियल कार्यवाही भी देखी। सभी रजिस्टर सेवा पुस्तिकाओं का रख रखाव एवम कार्य पूर्ण होने पर प्रशंसा व्यक्त की, अंत में उन्होंने शाला प्रांगण में बढ़ का पेड़ लगाकर पौधरोपड़ किया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

