टीकमगढ़। हर घर तिरंगा अभियान में सभी की सहभागिता हो इसके लिए महेन्द्र सागर तालाब स्थित बोट क्लब में नौका विहार कर शौर्य, शांति और समृद्धि के प्रतीक तिरंगे झंडे को लहराकर आमजन से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता-स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान अंतर्गत नगर पालिका के तत्वाधान में महेंद्र सागर तालाब में एक विशेष तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में नौकाओं में सवार होकर जनप्रतिनिधियों, स्थानीयजनों, अधिकारियों, छात्र-छात्राओं ने तिरंगा थामकर देशभक्ति के नारे लगाए। इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, विधायक यादवेन्द्र सिंह बुन्देला, जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मलिक, पूर्व विधायक राकेश गिरि गोस्वामी, विवेक चतुर्वेदी,अनुराग वर्मा, अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई, सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया सहित संबंधित अधिकारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित स्थानीयजनों द्वारा नाव में तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया।