टीकमगढ़। जिला मुख्यालय पर आज 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ध्वजारोहण करेंगे। यह कार्यक्रम स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2025 को प्रात 09 बजे से प्रारंभ होगा। ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात परेड का निरीक्षण करेंगे। 9ः05 बजे मार्च पास्ट होगा। 9.25 बजे मुख्यमंत्री के संदेश वाचन का प्रसारण होगा तथा 9.55 मुख्य अतिथि द्वारा संदेश वाचन किया जायेगा। इसी प्रकार प्रात: 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.30 बजे पुरूस्कार,प्रमाणपत्रों का वितरण किया जायेगा।

