
पिपरिया / गांधी वार्ड पाली रोड अयोध्या बस्ती स्थित अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर पर शुक्रवार शुक्ल पक्ष तिथि सप्तमी भादो मास विक्रम संवत 2082 स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ एवं उन्यासी वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का प्रातः कालीन विशेष श्रृंगार पंडित महेश शर्मा के द्वारा विधि विधान अनुसार यजमान श्रीमती शांति देवी नायक के सानिध्य में अशोक ममता नायक द्वारा कराया गया। भगवान शंकर के इस विशेष श्रृंगार में सहभागी बनी प्रियंका अमित बान, प्रतिभा घनश्याम गढ़वाल, खुशी तमन्ना, भूरी एवं महिला शक्तियों ने भगवान भोलेनाथ के श्रृंगार पश्चात् प्रातः कालीन आरती में शामिल होकर पुन लाभ लिया तथा प्रसादी ग्रहण की।

