टीकमगढ़। जिले के कुछेक नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की मंसानुसार महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित कुछ-एक जगहों पर आंगनबाड़ी केद़ों में सहायिकाओं और कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन के माध्यम से की गई है जहां इस प्रक्रिया में विभागीय संबंधितों का कहना है की पूरी प्रक्रिया भोपाल से हुई है और वहीं से मेरिट बनकर आई है लेकिन जिला स्तर पर इस प्रक्रिया में भारी गड़बड़ियां और धांधलियों की चर्चाएं सुनाई दे रही हैं इस भर्ती प्रक्रिया के जो आवेदक हैं उनका कहना है की मेरिट सूची और स्कूटनी के दौरान जिला स्तर पर भारी गड़बड़ियां होने की आशंका है जहां लोग अपने-अपने स्तर से इस भर्ती प्रक्रिया में अपनी पहुंच और रसूखदारी बताकर गड़बड़ियां करने की फिराक में है जबकि जो पात्र और मेरिट में आने वाले आवेदक हैं उनको इस बात का भय सता रहा है कि अगर गड़बडि़यां हुईं तो पात्रों को अपात्र और अपात्रों को पात्र कर दिया जाएगा। लेकिन आवेदकों ने जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदारी की कार्यप्रणाली को देखते हुए यह कहा है कि प्रशासन जरूर इस पर गौर करेगा और स्कूटनी के दौरान जो सही होगा, वही होगा, आवेदकों ने जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय एवं उनकी कार्य प्रणाली पर पूरा विश्वास और भरोसा जताया है और उनका कहना है कि जो सही है वह सही होगा ऐसी आशा और विश्वास है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस भर्ती प्रक्रिया को कितने गंभीर रूप से लेता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

