टीकमगढ़। 16 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन एवं सतत मॉनिटरिंग में सागर ज़ोन स्तरीय नाबालिगों की दस्तयाबी हेतु संचालित “मुस्कान अभियान” के अंतर्गत टीकमगढ़ पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह तथा एसडीओपी टीकमगढ़/जतारा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने मुखबिर तंत्र और साइबर सेल की तकनीकी सहायता से दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान सहित कई राज्यों के महानगरों में दबिश दी। इस दौरान अब तक कुल 20 नाबालिग (01 बालक एवं 19 बालिकाएँ) को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया है।
पुलिस अधीक्षक के विशेष निर्देश:
मनोहर सिंह मंडलोई ने अभियान की प्रतिदिन समीक्षा करते हुए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि—
गुमशुदा नाबालिगों की जानकारी जुटाने में तकनीकी साधनों का अधिकतम उपयोग करें।
मुखबिर तंत्र को सक्रिय बनाकर दस्तयाबी सुनिश्चित करें। चिन्हित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखें।
जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को बच्चों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाएं।
यह सफलता टीकमगढ़ पुलिस की संवेदनशीलता, सतर्कता और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का प्रमाण है। “मुस्कान अभियान” ने न केवल नाबालिगों की घर वापसी सुनिश्चित की, बल्कि परिजनों के चेहरे पर भी मुस्कान लौटाई है।
टीकमगढ़ पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार जारी है और नाबालिगों की दस्तयाबी हेतु प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

