
नर्मदापुरम / क्षत्रिय राठौर युवा सेना द्वारा विगत दिवस राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 387वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सेठानी घाट रणछोड़ मंदिर में वीर दुर्गादास की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से हुई। समाज के अनेक सामाजिक लोगों ने भाग लिया। इसके पश्चात सेठानी घाट पर संतों के सात्विक सेवा कार्य संपन्न हुए। जिलाध्यक्ष दीप्ती राठौर ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रवीर के आदर्श हमें समाज की एकता, साहस और सेवा के मार्ग पर सदैव प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर क्षत्रिय राठौर युवा सेना जिला नर्मदापुरम अध्यक्ष दीप्ति राठौर, क्षत्रिय युवा सेना के मीडिया प्रभारी विनय राठौर व राठौर समाज के गणमान्य सदस्य कुलदीप राठौर, अमन राठौर, केशव राठौर, देवेंद्र राठौर, दिलीप राठौर’ अजय राठौर, संजय राठौर, हेमंत राठौर, गणेश राठौर, पिंकी राठौर, सिम्मी राठौर, भारती राठौर, अज्जू राठौर, पप्पू राठौर व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

