



नर्मदापुरम / स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि स्कूल के संचालक सुभाशीष चटर्जी ने ध्वजारोहण कर सभी को राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों की याद दिलाई। ध्वजारोहण के साथ ही, गर्व से भरे हुए सामूहिक राष्ट्रगान ने पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। विद्यालय के संचालक सुभाशीष चटर्जी के समक्ष एनसीसी एवं बैंड स्टूडेंट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झंडे को सलामी दी। कार्यक्रम का आरंभ प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी के स्वागत भाषण से हुआ इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। नन्हे कलाकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य, गीत, नाटक और झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों में जोश और प्रेरणा का संचार किया। हर एक प्रस्तुति में भारत की गौरवशाली गाथा और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की झलक दिखाई दे रही थी, जिसने अभिभावकों और शिक्षकों के हृदय को भी गर्व से भर दिया। इस सफल कार्यक्रम का मार्गदर्शन जनरल मैनेजर श्रीमती सोनल सोखी द्वारा किया गया। इस भव्य कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक लोकेश्वर कापड़िया के मार्गदर्शन में प्रियांशु गौर (कक्षा 12, विज्ञान संकाय) और सानवी गिल्ला (कक्षा 7) ने किया। आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती प्रीति मालवीय, निमिष कुरेले, लोकेश्वर कापड़िया, श्रीमती तनुश्री भदौरिया और श्रीमती माधुरी सोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में शाला उप प्राचार्य द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

