प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम / एकता दौड़ का आयोजन 31 अक्टूबर को प्रात: 7.30 बजे से कलेक्ट्रेट गेट से शुरू हुआ। पूर्व में एकता दौड़ में शामिल बच्चों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। एकता दौड़ कलेक्ट्रेट गेट से प्रारंभ होकर सर्किट हाउस पहुंची । एकता दौड़ में समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के बालक/बालिकाओं द्वारा भाग लिया। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी उमा पटेल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि स्व.सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म तिथि 31 अक्टूबर के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया तथा इसी परिप्रेक्ष्य में एकता दौड़ का आयोजन गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम, एसडीओपी पराग सैनी, महेंद्र पचलानिया, जय बाला निगम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

