
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के आदेशानुसार थाना देहात ने आज दिनांक 16/8/25 को 10 होटल, ढाबा चेक किये। चेकिंग के अंतर्गत अलग-अलग स्थान पर अवैध शराब विक्रय के संबंध में चेकिंग की गई एवं वाहन चेकिंग मे दो पहिया वाहन तीन पहिया, चार पहिया वाहन बगैर नंबर प्लेट की गाड़ियां एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गईं। जिसमे 90 वाहन को चेक किया गया। 5 वाहन पर चालानी कार्यवाही कर कुल राशि 1,500 रुपए वसूला गया एवं लोगो को चेक कर आवश्यक समझाइश दी गईं।

