नर्मदापुरम / एक शाम देश के नाम, नगर की प्रतिष्ठित संगीत संस्था म्यूजिक जोन ने आजादी की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के सुरों की ऐसी सरगम छेड़ी जिसे हर सुनने वाले के दिल में राष्ट्र प्रेम की लहरें उठा दी, संगीत की हर तान में सपूतों का बलिदान और भारत माता के प्रति श्रद्धा और अटूट प्रेम झलक रहा था। नर्मदा महाविद्यालय और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय भारत भवन सदर बाजार में आयोजित दोनों कार्यक्रम में म्यूजिक जोन ने श्रोताओं को देशभक्ति के सागर में खूब गोते लगवाए। नर्मदा महाविद्यालय के छात्र प्रोफेसर हो या जिला पंचायत और नगर पालिका के कर्मचारी और दर्शकों के साथ साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देशभक्त स्वयंसेवक सबने म्यूजिक जोन के कलाकारों को खूब सराहा म्यूजिक जॉन के अध्यक्ष असीम विश्वास ने जहां जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा और मेरे देश के वीर जवानों और मेरे देश की धरती सोना उगले जैसे गीतों से समां बांध दिया। वहीं कार्यक्रम के संचालक और म्यूजिक जोन के सचिव सईद कुरैशी ने है प्रीत जहां की रीत सदा जैसा मशहूर देश भक्ति भरा गीत सुनाया। म्यूजिक जॉन के मोहम्मद रफी कहे जाने वाले मोहम्मद इमरान और रॉकस्टार प्रतीक द्विवेदी ने जब संदेशे आते हैं गीत सुनाया तो दर्शक झूठ उठें। मोहम्मद इमरान ने यह देश है वीर जवानों का और कर चले हम फिदा जान तन साथियों गीत से खूब तालियां बटोरी। प्रतीक द्विवेदी और वैभव शुक्ला की जुगलबंदी ने सुनो गौर से दुनिया वालों और मेरा रंग दे बसंती चोला बड़े ही जोशीले अंदाज में प्रस्तुत किया। अभिलाष दुबे ने अपनी मीठी आवाज के साथ मेरे देश प्रेमियों आपस में प्रेम करो और अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे जैसे प्रेरणादाई गीत सुनाए। वही संयम बिल्लोरे ने विजयी भव जैसा वीर रस में डूबा गीत सुनाया। सुनील मिश्रा ने चिट्ठी आई है आई है चिट्ठी आई है सुनाया तो सब संजीदा हो गए। सत्यनारायण दुबे ने मेरा जूता है जापानी मस्त अंदाज में पेश किया। वही कुमारी साधना मेहरा ने ऐसा देश है मेरा और कुमारी सौम्या कौशिक ने यह देश है रंगीला जैसे खूबसूरत गीत सुनाए । इतने अच्छे प्रदर्शन के पीछे म्यूजिक जोन के गुरु पंडित राम परसाई के मार्गदर्शन की सबने खूब प्रशंसा की। जिला प्रचारक और नगर प्रचारक स्वयंसेवकों ने इस सफल कार्यक्रम के लिए म्यूजिक जोन को बधाई दी।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

