
नर्मदापुरम / स्थानीय डॉल्फिन अकादमी में आयोजित डॉल्फिन कप में विवेक भदोरिया एवं सुनील मिश्रा की जोड़ी विजेता रही एवं उपविजेता डॉक्टर विवेक दुबे एवं डॉ अभिषेक जैन की जोड़ी रही। डॉल्फिन अकादमी के आयोजन में बताया गया कि इसमें लगभग 32 खिलाड़ियों 16 टीम ने हिस्सा लिया था। जिसमें विजेता को विजेता ट्राफी एवं उपविजेता ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया। बैडमिंटन का यह आयोजन नर्मदापुरम में अपने आप में ही एक विशेष आयोजन रखा गया था, जो की 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में रखा गया था। आयोजन के मुख्य अतिथि शिक्षाविद पं. अरुण शर्मा, थाना प्रभारी सौरभ पांडे, डॉ. राजेश महेश्वरी एवं स्पोर्ट्स टीचर नर्मदा महाविद्यालय तरुण रावत की उपस्थित में किया गया।

