टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं आगामी त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु 1 अगस्त 2025 से “ऑपरेशन सुरक्षा संकल्प” अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस टीकमगढ़ एवं जतारा के मार्गदर्शन में सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा मोबाइल एवं पैदल पार्टियों के माध्यम से क्षेत्र में लगातार भ्रमण किया जा रहा है।
टीकमगढ़ पुलिस का ऑपरेशन सुरक्षा संकल्प
🔹 त्योहारों पर सुरक्षा के लिए टीकमगढ़ पुलिस अलर्ट
🔹 “ऑपरेशन सुरक्षा संकल्प” : अपराधियों पर सख्त निगरानी
🔹 धार्मिक स्थल से लेकर बैंक-एटीएम तक पुलिस की पैनी नजर
इस दौरान 1 अगस्त से 15 अगस्त तक की कार्यवाही में –
578 गुंडों
303 निगरानी बदमाशों
31 जेल रिहाई
39 सजायाफ्ता अपराधियों
का औचक निरीक्षण किया गया। जिनकी उपस्थिति उनके पते पर पाई गई, उनसे दैनिक जानकारी ली गई तथा अनुपस्थित पाए गए व्यक्तियों पर वैधानिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस की रात्रि गश्त पार्टियों द्वारा धार्मिक स्थलों, सराफा बाजार, न्यायालय परिसर, ट्रेजरी, बैंक, एटीएम सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर गहन चैकिंग की जा रही है। देर रात अनावश्यक रूप से घूम रहे युवाओं एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
टीकमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यवाही दैनिक रूप से निरंतर जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

