टीकमगढ़। आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने हेतु पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में सीमावर्ती क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर शनिवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान 194 वाहनों की जांच की गई तथा 33 चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर ₹4600/- का जुर्माना वसूला गया। अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों ने किया।
पुलिस ने विशेष रूप से वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा, परमिट, प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) की जांच की। साथ ही दोपहिया पर हेलमेट व चारपहिया में सीट बेल्ट के उपयोग पर बल दिया गया तथा संदिग्ध सामग्री की भी तलाशी ली गई।
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने कहा कि आगामी त्योहारों में जिले की शांति एवं सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए जिलेभर में सतत चेकिंग अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

