टीकमगढ़, 16 अगस्त 2025।कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल भदौरिया ने वार्ड 18 में कार्यकल्प योजना 2.0 अंतर्गत चल रहे सीसी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सड़क की गुणवत्ता मानकविहीन पाए जाने पर मौके पर ही कार्य हटवाया गया। साथ ही ठेकेदार को नोटिस जारी कर स्वीकृत प्राक्कलन अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए।

