नर्मदापुरम / आम आदमी पार्टी (AAP) नर्मदापुरम इकाई द्वारा रविवार को सोहागपुर विधानसभा में एक कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम बोरना मिठ्ठा में जिला उपाध्यक्ष नानकराम पटेल के निवास पर आयोजित किया गया था। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिला प्रभारी एवं प्रदेश संयुक्त सचिव अजय सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया और उन्हें संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। श्री सोनी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर तक पहुँचने और आम आदमी पार्टी की नीतियों को हर व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया, ताकि जनता की समस्याओं को समझा जा सके और पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके। कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और संगठन के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस कार्यक्रम में सोहागपुर विधानसभा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही, जिसने कार्यक्रम को सफल बनाया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

