
नर्मदापुरम / टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे पर दिन पर दिन दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है। सोमवार को लगभग 11:30 बजे के करीब एक खड़ी कार MP05ZA9115 के ड्राइवर ने अचानक खड़ी हुई कार का गेट खोल दिया, जिससे एक दो पहिया वाहन चालक टकरा गया, उसके पर में चोट लग गई और पैर से खून निकलने लगा। इस दौरान ने एकत्र भीड़ में खून निकलने वाले पैर पर कपड़ा बांधा और घायल युवक को उसी कार द्वारा अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक भी तेज गति से अपना वाहन चला कर आ रहा था। इस दौरान कार के गेट का खुलना हुआ, जिससे वह टकरा गया और उसके पैर में तुरंत खून निकलने लगा।

