टीकमगढ़। कुण्डेश्वर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं की छात्रा आस्था अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला गरमाता जा रहा है। छात्रा का शव विद्यालय के हॉस्टल भवन की सीढ़ियों की रेलिंग से लटका हुआ मिला। घटना दोपहर लगभग 3 से 4:30 बजे के बीच की बताई जा रही है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि आस्था आत्महत्या नहीं कर सकती, बल्कि उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया और विद्यालय प्रबंधन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है।
इस गंभीर घटना को लेकर कांग्रेस की प्रदेश महासचिव श्रीमती किरण अहिरवार ने जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय को ज्ञापन सौंपा। पत्र में उन्होंने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
किरण अहिरवार ने कहा –
> “नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के नियमों के अनुसार प्राचार्य, हॉस्टल वार्डन और केयर टेकर की जिम्मेदारी है कि वे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इतनी सख्त निगरानी वाले परिसर में छात्रा की संदिग्ध मौत विद्यालय प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाती है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को तुरंत सजा मिलनी चाहिए।”
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

