
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के आदेशानुसार थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बुधनी रोड भोपाल तिराहा पर एक सफेद रंग की हुंडई कार क्र. MP 05 CA 7138 से अवैध रूप से परिवहन कर ले जाते हुए आरोपी चन्द्र भान पिता धनीराम नोरिया 50 साल निवासी आर आर रेस्टोरेंट के पास सदर बाजार नर्मदापुरम से अंग्रेजी शराब कुल 41.04 लीटर कीमत 30,600 रु करीब व हुंडई कार कीमत करीब 4 लाख रु. कुल कीमत करीब 4,30,600 रु जप्त की गई। वही कोतवाली पुलिस द्वारा बालागंज क्षेत्र में रेड की गई, जिसमें आरोपिया छाया पति राज सनकत 35 साल निवासी बालागंज के कब्जे से 05 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमत 500 रु की जप्त की गई।
आरोपिया काजल पति रिंकू मेश्कर 24 साल निवासी बालागंज के कब्जे से हाथ भट्टी की कच्ची शराब 05 लीटर कुल कीमत 500 रु की जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध पृथक पृथक आबकारी एक्ट के अपराध कायम किये गये।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

