टीकमगढ़। टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में रेल यातायात सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है।
पत्र में श्री सिंधिया ने उल्लेख किया है कि टीकमगढ़ और छतरपुर मध्यप्रदेश के दो पिछड़े जिले हैं। इनके पिछड़ेपन का मुख्य कारण यहाँ रेल सेवाओं का अभाव है। उन्होंने प्रस्ताव दिया है कि—
1. खजुराहो–भोपाल नई ट्रेन सेवा
खजुराहो से भोपाल वाया टीकमगढ़–छतरपुर एक नई ट्रेन चलाई जाए, जो सुबह 4 बजे खजुराहो से चलकर 10 बजे भोपाल पहुँचे और शाम 6 बजे भोपाल से चलकर रात 12 बजे खजुराहो लौट आए। इससे आमजन राजधानी में दिनभर का काम निपटाकर कम खर्च में लौट सकेंगे।
2. मेमू ट्रेन का विस्तार ग्वालियर तक
खजुराहो से वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी तक चल रही गाड़ी संख्या 64609/64610 मेमू का विस्तार ग्वालियर तक किया जाए। इससे ग्वालियर और खजुराहो जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल जुड़ेंगे और क्षेत्रीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ लेने में आसानी होगी।
3. धार्मिक यात्रा हेतु नई ट्रेन ‘महाकाली एक्सप्रेस’
उज्जैन (महाकाल नगरी) से वाया भोपाल, विदिशा, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो, चित्रकूट, प्रयागराज, बनारस, गया, पारसनाथ होते हुए हावड़ा तक नई ट्रेन शुरू की जाए, जिससे क्षेत्रीय लोगों की धार्मिक यात्राएँ सुगम हो सकें।
गौरतलब है कि भाजपा नेता विकास यादव ने हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मुलाकात कर टीकमगढ़–छतरपुर जिलों के लिए रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी थी। इसी पर संज्ञान लेते हुए श्री सिंधिया ने यह पत्र रेल मंत्री को भेजा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

