

नर्मदापुरम / अमृत जल योजना के अंतर्गत नगर पालिका द्वारा पूरे शहर में पाइपलाइन बिछाई गई है और उनके कई जगह तो कनेक्शन भी नहीं हुए हैं एवं जिनके कनेक्शन नहीं हुए हैं और रोड पर से पीवीसी पाइप से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। टेलीफोन एक्सचेंज के सामने गुप्ता नर्सिंग होम गली में पीवीसी पाइप से हजारों लीटर पानी रोड पर बह रहा है जो कि गुप्ता नर्सिंग होम तक बहता है, इस रोड पर मोहल्ले के बुजुर्ग एवं बच्चे भी आना-जाना करते हैं, रोड गीली होने की वजह से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस संबंध में हमने संबंधित नगर पालिका अधिकारी उप यंत्री आयुषी रिछारिया को 1 महीने पूर्व में भी फोन द्वारा जानकारी दी गईं थी फिर कुछ दिनों बाद दूसरी बार फोन करने पर उन्होंने कहा कि मैं भूल गई थी मैं अभी लीकेज बंद करवा देती हूं इस बात को भी 10 दिन बीत गए है, लेकिन उसके बाद भी आज तक लीकेज बंद नहीं हुआ है, इस संबंध में हमने उन्हें आज फोन लगाया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

