
नर्मदापुरम / शासकीय विधि महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के द्वारा आज सोमवार को आर्ट आफ ड्राफ्टिंग एंड कन्विंसिंग विषय पर 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर कल्पना भारद्वाज के निर्देशन एवम अध्यक्षता मे किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय कुमार पाठक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट नर्मदा पुरम रहे । कार्यक्रम में अभय सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। श्री पाठक ने एलएलबी के विद्यार्थियों के लिए अभिवचन एवं ड्राफ्टिंग के प्रशिक्षण की उपयोगिता बताते बताया कि अच्छे अधिवक्ता बनने के लिए प्लीडिग एवं ड्राफ्टिंग की कला में निपुणता अनिवार्य है । उन्होंने वाद दायर करने हेतु विभिन्न सिद्धांतों पर भी प्रकाश डाला । अभय सिंह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अपने वक्तव्य में निःशुल्क विधिक सहायता को विस्तार से समझाया। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी राजदीप सिंह भदोरिया ने विषय की उपयोगिता एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विधि के विद्यार्थियों हेतु प्रशिक्षण बहुत अनिवार्य एवं उपयोगी साबित होगा ।कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक शिवाकांत मौर्य, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉक्टर महेंद्र पटेल, अरूणिता जैन, डॉक्टर ओम शर्मा, डॉक्टर हरिप्रकाश मिश्रा ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग 70 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। यह प्रशिक्षण विधि के विद्यार्थियों हेतु अत्यंत उपयोगी होगा, जो 30 दिन तक विभिन्न विषय विशेषज्ञो के द्वारा विद्यार्थियों को न्यायायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

