टीकमगढ़। नगर के स्थानीय हृदय स्थली में स्थित नगर भवन में 18 अगस्त 2025 सोमवार के दिन दोपहर करीब 12 वजे से समाजसेवी एवं कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी के संयोजन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री जी की इच्छा अनुसार जिले भर की सुंदरकांड मंडलियों का गठन किया जाना है जिसका प्रभारी टीकमगढ़ जिले के लिए महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने राजेंद्र तिवारी को बनाया है जिसको लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से चौकी वाले बाबा बबलू महाराज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मचासींन रहे एव बागेश्वर धाम के सदस्यगढ़ भी बागेश्वर धाम से आकर इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।वहीं जिले भर से सुंदरकांड मंडलियों के कलाकार एवं सुंदरकांड मंडलियों के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में मौजूद थे नगर के गणमान्य समाजसेवी लोग,पत्रकारगण एवं भक्त गण, श्रद्धालु गण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम को बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री जी ने लाइव प्रसारण के माध्यम से अपने भक्तों को संबोधित किया और उनकी जो द्वितीय पद यात्रा दिल्ली से वृंदावन तक 07 नवंबर से 16 नवंबर 2025 तक की जाना है उसमें सम्मिलित होने की सभी भक्तों से बात कही इस मौके पर बागेश्वर धाम टीकमगढ़ का शिष्य मंडल और उपस्थित सभी लोगों ने महाराज जी को आश्वासन दिया और यात्रा में सम्मिलित होने की बात कही। महाराज जी ने इस मौके पर लाइव प्रसारण के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि साधु संतों के कमंडल और सुंदरकांड के मंडल बनाएंगे हिंदू राष्ट्र जहां उपस्थित कार्यक्रमों में महाराज जी के जयकारों से नगर भवन गूंज उठा वहीं महाराज जी ने टीकमगढ़ जल्द आने का भी अपने भक्तों को आश्वासन दिया। मुख्य रूप से इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि जिलेभर की सुंदरकांड मंडलियों का गठन कर उनको बढ़ावा देना और गांव-गांव में धर्म ध्वजा फहराने एवं धार्मिक कार्यक्रमों को आगे बढा़ना। इस कार्यक्रम के आयोजन में सहयोगी तौर पर मुख्य रूप से पंडित राम गोपाल शर्मा,रामू मधुकर उपाध्याय,प्रकाश काकोरिया, बृजनंदन रावत पठा, श्री राम यादव सहित बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के अनेक सक्रिय सदस्य और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। वही कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर भाजपा के प्रदेश स्तरीय युवा नेता राहुल तिवारी एवं रिकी तिवारी सहित तमाम बागेश्वर धाम महाराज के टीकमगढ़ का शिष्य मंडल मौजूद रहा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

