
नर्मदापुरम /जिला चिकित्सालय के द्वारा केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम खण्ड-‘अ’ में निरूद्ध बंदियों के एच.आई.वी / एड्स, सिफलिस, हेपेटाईटिस बी / सी जांच एवं स्क्रीनिंग हेतु शिविर का आयोजन आज दिनांक 18.08.2025 को किया गया। जिसमें जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम से शाकीर अली-प्रीजन पीयर मोबाईलाजर, कु. रत्ना टिप्पन-हेपेटाईटिस डाटाएन्ट्री ऑपरेरटर एवं सहायक स्टॉफ उपस्थित हुये। आयोजित शिविर में 220 बंदियों की एच.आई.वी / एड्स, सिफलिस, हेपेटाईटिस बी/सी की जांच एवं स्क्रीनिंग की गई । आयोजित शिविर के दौरान संतोष सिंह सोलंकी जेल अधीक्षक, प्रहलाद सिंह बरकडे-उप अधीक्षक, हितेश बंडिया-अष्टकोण अधिकारी, डॉ. विपिन अहिरवार-जेल चिकित्सक, श्रीमती इंदुराज साहु (मेलनर्स) एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

