
नर्मदापुरम / दिनांक 10/08/2025 को फरियादी ब्रजेन्द्र सिह पिता फूलसिह चौधरी उम्र 34 साल निवासी ग्राम लपोहा थाना लहार जिला भिण्ड हाल निवासी जुमेराती नर्मदापुरम ने थाना में आकर जुबानी रिपोर्ट किया कि मेरा बालक उम्र 12 साल घर से शाम करीब 04.30 बजे बिना बताये कही चला गया है। रिपोर्ट पर गुम इंसान क्र. 131/25 दर्ज कर बालक पियुष चौधरी की उम्र 12 साल होने से अप. क्र. 583/2025 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के सौरन अपहृत बालक को ढूंढने हेतु कस्बा के सीसीटीवी फुटेज देखे गये, जिनमे उक्त बालक रेल्वे स्टेशन तरफ जाता दिखा। पुलिस टीम लगाकर रेल्वे स्टेशन नर्मदापुरम एवं इटारसी रेल्वे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज देखे गये। जिनमे बालक को इटारसी रेल्वे स्टेशन पर देखा गया। जो दिनांक 12/08/2025 को अपने गाँव पहुंच गया था। सूचना मिलने पर बालक के पिता ब्रजेन्द्र सिह द्वारा बालक को आज दिनांक 18/08/25 को थाना लाकर पेश किया। बालक से पूछताछ करने पर अपनी बहनो के साथ झगड़ा करने पर मम्मी के द्वारा डांट फटकार लगाने से नाराज होकर अपने गाँव बिना बताये चले जाना, किसी के द्वारा बहला फुसलाकर साथ लेकर नही जाना बताया एवं स्वयं की मर्जी से जाना बताया। बालक की दस्तयाबी कर बालक को उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया।

