
भोपाल / भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से उनके भोपाल स्थित निवास पर शिष्टाचार भेंट की। श्रीमती नारोलिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन ओर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं प्रेषित कर मिठाई खिलाकर बधाई दी। श्रीमती नारोलिया ने इस अवसर पर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष से विस्तार से चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

