

नर्मदापुरम / गणेश चतुर्थी का पर्व नजदीक है, शहर में स्थित भविष्य दिव्यांग संस्था जो की तिवारी कॉलोनी आईटीआई रोड गीता मैरिज पैलेस के है। संस्था के बौद्धिक दिव्यांग बच्चे मिट्टी की प्रतिमा इको फ्रेंडली गणेश जी बनाते हुए दिखाई दें रहे है एवं हर कोई अपने काम में मगन है। संस्था में 37 बच्चे शिक्षण एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिनमें से 15 बच्चे वोकेशनल ट्रेनिंग काम में प्रशिक्षित हो चुके हैं।
इस काम में संस्था के सदस्य उनका सहयोग करते हैं जिससे की समावेशित भावना जागृत होती है। मिट्टी की यह प्रतिमा जल प्रदूषित होने से बचाती हैं एवं पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु संदेश देते हैं इनका विसर्जन हम सहज रूप से घर में कर सकते हैं। प्रतिमा के साथ संस्था द्वारा बीज भी उपलब्ध कराए जाएंगे जो की विसर्जन के बाद एक पेड़ का रूप लेकर हमेशा हमें आशीर्वाद देते दिखाई देंगे। संस्था समाज में जागरूकता लाने हेतु नए-नए संदेश देते हुए प्रतिमा का निर्माण करती है। इस वर्ष भी संस्था द्वारा विभिन्न संदेश जैसे .. मजबूत भारत .. नर्मदा को स्वच्छ रखना ..स्कूल चले हम एवं प्रकृति को बढ़ावा देने हेतु अन्य विषयों पर आधारित प्रतिमा बनाई गई है। संस्था द्वारा इन प्रतिमा का स्टाल आईटीआई रोड एवं विवेकानंद घाट पर लगाया जाएगा।
इन प्रतिभा को आमजन स्वेच्छा राशि देकर दिव्यांगजनों को सहयोग कर सकते हैं, संस्था ने आमजन से बच्चों की हुनर को देखने संस्था में एक बार अवश्य पधारने का निवेदन किया है जिससे उनका मनोबल बढ़ जायगा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

