
नर्मदापुरम / जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम के द्वारा केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम खण्ड ‘अ’ में निरूद्ध बंदियों के टी.बी. की जांच एवं एक्स-रे हेतु शिविर का आयोजन आज दिनांक 19.08.2025 को किया गया। जिसमें जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम से डा. प्रियंका दुबे (जिला क्षय अधिकारी), हेमंत अग्रवाल (वरिष्ट उपचार पर्यवेक्षक), गोविन्द सराठे (एन. एम.एस.), सुश्री वर्षा शर्मा (रेडियोग्राफर) एवं सहायक स्टॉफ उपस्थित हुये। आयोजित शिविर में 20 बंदियों की स्क्रीनिंग एवं 10 महिला बंदी तथा 32 पुरुष बंदी, कुल- 42 बंदियों के एक्स-रे किए गए। आयोजित शिविर के दौरान संतोष सिंह सोलंकी जेल अधीक्षक, प्रहलाद सिंह बरकडे-उप अधीक्षक, हितेश बंडिया-अष्टकोण अधिकारी, डॉ. विपिन अहिरवार-जेल चिकित्सक, श्रीमती इंदुराज साहु (मेलनर्स) एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

