
नर्मदापुरम / पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गाँधी का जन्मदिन कल 20 अगस्त दिन बुधवार को दोपहर एक बजे गीता मैरेज पैलेस आई टी आई रोड पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा । कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय गुड्डन का सम्मान भी किया जाएगा। धर्मेन्द्र तिवारी अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी ने समस्त कांग्रेस जन को कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

