
इटारसी / जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर पुनः शिवाकांत गुड्डन पांडे को बनाए जाने पर नर्मदापुरम जिले में कांग्रेस में भारी उत्साह है। आज दोपहर 12:30 बजे इटारसी शहर के पुरानी इटारसी क्षेत्र में शनि मंदिर के सामने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रवि जायसवाल एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, पार्षद नारायण ठाकुर, अजय मिश्रा, टप्पू भैया, नरेश चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस जनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात शाम 5:30 बजे कांग्रेस के युवा नेता गौतम मैना के नेतृत्व में शनि मंदिर के सामने नवयुक्त जिला अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे का जोरदार स्वागत किया गया।

