
सिवनी मालवा / नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 08 की चौपाटी पर दुकानों के सामने लंबे समय से पानी भरा रहने की समस्या बनी हुई है। इस कारण दुकानदारों और आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम का ज्ञापन सौंपकर चौपाटी पर जलभराव की समस्या दूर करने और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने की मांग की है। पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने बताया कि चौपाटी पर न तो शौचालय की सुविधा है और न ही पेयजल की व्यवस्था। वहीं दुकानों के सामने लगातार पानी जमा रहने से लोगों का आना-जाना कठिन हो गया है। सभी दुकानदार समय पर शुल्क जमा करते हैं, इसके बावजूद उन्हें अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है।

