
नर्मदापुरम / अजा एकादशी पर श्री खेडापति कीर्तन मंडल द्वारा राजा मोहल्ला में कृष्ण मूर्ति तिवारी सेवानिवृत शिक्षक के निवास पर कीर्तन किया गया। कीर्तन रात साढे 8:30 बजे से प्रारंभ हुआ, जो देर रात तक चला। कीर्तन के दौरान सुरेश अग्रवाल, सोमनाथ गौर, रोहित दुबे, नारायण शंकर तिवारी, जीवन पाठक, गोविन्द, मनीष तिवारी, रिंकू शुक्ला, अशोक दुबे, कल्लू अग्रवाल, नारायण कांसकार, सौरभ तिवारी, वैदिक तिवारी एवं अन्य तथा मातृशक्ति मौजूद रही।

