

नर्मदापुरम / केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एस.पी.एम. के सभागृह में आयोजित एक शाम अमर शहीदों के नाम में देशभक्ति के गीतों में शामिल एस.पी.एम. के मुख्य महाप्रबंधक, सीनियर कमांडेंट अतिरिक्त महाप्रबंधक एवं उपस्थित सभी अधिकारियों के साथ सी.आई.एस.एफ. जवानों ने देशभक्ति के गीतों का आनंद लिया। नगर के प्रतिष्ठित संगीत समूह म्यूज़िक जोन ने आजादी के उत्सव में कई जगह अपने कार्यक्रम के माध्यम से आजादी के उत्साह को बढ़ाते हुए सैकड़ो लोगों के दिलों में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल किया। इसी तारतम्य में सी.आई. एस.एफ. सभागृह में आयोजित इस संगीत निशा का शुभारंभ प्रतिभूति कागज कारखाना के मुख्य महाप्रबंधक वेंकटेश कुमार, सीनियर कमांडेंट , वरिष्ठ अधिकारियों एवं म्यूज़िक जोन के वरिष्ठ संगीतज्ञ राम परसाई द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का आरंभ कुमारी साधना मेहरा के मां के भक्ति “गीत हाथ जोड़कर खड़ी हूं तेरे द्वार मेरी मां” से हुआ देशभक्ति गीतों की शुरुआत। म्यूज़िक जोन के अध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित गायक असीम विश्वास द्वारा रफी साहब के मशहूर की “जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया” से हुआ।म्यूज़िक जोन के कलाकारों में मुकेश गढ़वाल ने “मेरा मुल्क मेरा देश” कार्यक्रम के संचालक सईद कुरैशी द्वारा “छोड़ो कल की बातें” मोहम्मद इमरान के द्वारा “कर चले हम फिदा” प्रतीक द्विवेदी एवं वैभव शुक्ला ने “मेरा रंग दे बसंती चोला” अभिलाष दुबे ने “मेरे देश प्रेमियों आपस में” संयम बिल्लौरे ने “विजयी भाव:” सुनील मिश्रा ने “चिट्ठी आई है” गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया कुमारी सौम्या कौशिक ने “देश रंगीला” जब गया तो श्रोताओं ने खूब तालियां बजाई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा प्रतीक द्विवेदी और मोहम्मद इमरान के द्वारा गया गीत “संदेशे आते हैं” गीतों की प्रस्तुति के बाद सभी कलाकारों का सम्मान किया गया एवं मुख्य महाप्रबंधक द्वारा प्रतीक चिन्ह म्यूज़िक जोन को भेंट किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में आलोक राजपूत का विशेष सहयोग रहा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

