
नर्मदापुरम / आज वुधवार को मॉं नर्मदा सहयोग संस्था के सदस्य भविष्य विशेष विद्यालय तिवारी कॉलोनी पहुंचे, वहॉं पहुंच कर सभी सदस्यों ने दिव्यांग बच्चों के साथ मिलकर माटी की गणेश प्रतिमा बनाई। संस्था की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने कहा कि हमारी संस्था प्रतिवर्ष बच्चों के साथ मिलकर प्रतिमा बनवाते है एवं बच्चों द्दारा बनी प्रतिमा ही घर में विराजमान करते है। ओर उन्ही की पूजन कर गमले में ही विसर्जन करते है, ताकि पर्यावरण भी सुरक्षित रहे। आयोजन में संस्था के परम संरक्षक डॉ. गोपाल प्रसाद खड्डर, अध्यक्ष नीरजा फौजदार, रामगोपाल चौबे, आर एस चौहान, अशोक श्रीवास्तव, जॉन आजाद, आशा बाजपेयी, सुषमा गुप्ता, शारदा जैन, शैल शर्मा, रानी अरोरा, विद्यालय से अफरोज खान, योगेश शर्मा के साथ समस्त स्टॉफ एवं बच्चें जो गणेश प्रतिमा की निर्माण कर रहे थे।

