



नारदापुरम / भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेसजनो द्वारा स्थानीय अटल पार्क मे वृक्षारोपण किया गया। सर्वप्रथम प्रातः 10.30 बजे सभी कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात राजीव गांधी को श्रद्धांजली अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा के दौरान समस्त कांग्रेसजनों ने राजीव गाँधी के व्यक्तित्त्व पर अपने विचार रखकर इन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सभी ने सद्भावना की शपथ ली। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चन्द्रगोपाल मलैया, राजेंद्र दोहरे, धर्मेंद्र तिवारी, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष फैज़ान उल हक़, संतोष दाऊ, राकेश शर्मा, अनोखी राजोरिया , रिज़वान खान, गुलाम मुस्तफ़ा, मधुसूदन यादव, अजय दुबे, के एस राजपूत, कुलदीप राठौर, कुलदीप मिश्रा, दीप सिसोदिया, अन्नू मलैया, सुनील चौहान, आंनद थापक, गुमान मंडले, लखन रघुवंशी, प्रोफेसर आशीष, धीरज बहुत्रा, रामगोपाल मालवीय, सलीम खान, शेख पप्पू, नसीम कुरैशी, कपिल यादव, सिराज खान, अफ़ज़ल सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

