
नर्मदापुरम / आयुक्त कार्यालय में उपायुक्त जायसवाल से मुलाक़ात कर शिकायत पत्र सौपा। उपायुक्त ने कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी से बात कराकर उनके माध्यम से आश्वासन दिया है कि तुरंत फारेस्ट विभाग को निर्देशित करने का आश्वासन दिया । बता दे कि केसला क्षेत्र में एक बाघ के आने से ग्रामीणों में दहशत है जिसे लेकर उन्होंने केसला ब्लाक वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया था । क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियो ने क्षेत्र संचालक और DFO से मिलने का प्रयास किया, परन्तु वह कार्यालय में मौजूद नहीं थे । उक्त मौके पर संयोजक दुर्गेश धुर्वे, जनपद सदय विजय कावरे, ज़िला पंचायत सदस्य सीमा कास्दे, सरपंच रामकली, उप सरपंच कैलाश मरकाम, बंटी इवने, सुमित कुमार, शेरसिंह बारसकर मौजूद रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

