


नर्मदापुरम / इटारसी के आरिफ खान चिश्ती वल्द जमील खान चिश्ती निवासी न्यास कॉलोनी इटारसी ने जिला कलेक्टर को कोरियर के माध्यम से प्रेमानन्द महाराज को एक पत्र लिखा जिसमें उल्लेख किया कि आपके आचरण और व्यवहार को देख कर मैं बहुत ज्यादा प्रसन्न हूँ एवं आपके स्वास्थ को लेकर चिंतित भी। आपके बारे में सोशल मीडिया, अख़बार के माध्यम से आपकी किडनी को लेकर ज्ञात हुआ। आप महाराज हिंदुस्तान में हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक हैं, मैं आपको अपनी स्वेच्छा से अपनी किडनी डोनेट करना चाहता हूँ। आज ऐसे नफरती माहौल में आप जैसे संतो का संसार में रहना अति आवश्यक है, मैं रहूं या न रहूं संसार को आपकी ज़रुरत है, मेरे इस छोटे से तुच्छ से उपहार को स्वीकार करने की कृपा करें।

